पटना:
बिहार के उद्योग मंत्री समीर महासेठ (Sameer Mahaseth) के पटना समेत कई ठिकानों पर आयकर विभाग (Income tax department) छापेमारी कर रही है। IT की टीम गुरुवार सुबह 7 बजे से ही उनके घर और ऑफिस में छापेमारी कर रही है। मिली जानकारी के अनुसार मंत्री के ठिकानों पर 20-25 अधिकारी फिलहाल मौजूद हैं। बताया जा रहा है कि IT की टीम उनके ऑकिस में दस्तावेजों को खंगालने में लगी है। खबर लिखने तक छापेमारी के कारण का पता नहीं चल पाया है।

साकार कंस्ट्रक्शन कंपनी के अलग-अलग कार्यालय में भी छापेमारी
इसके अलावा आयकर विभाग की टीम साकार कंस्ट्रक्शन कंपनी के अलग-अलग कार्यालय में भी छापेमारी कर रही है। गुरुवार की सुबह इनकम टैक्स की टाम सोन भवन स्थित कार्यालय में भी गई। इसके बाद डाकबंगला चौराहा स्थित हीरा पन्ना दुकान के पास साकार कंस्ट्रक्शन कंपनी के एक और ऑफिस में छापेमारी की गई। इस पर अभी तक इनकम टैक्स विभाग के अधिकारी का कोई बयान नहीं आया है।

RJD कोटे से हैं मंत्री
समीर महासेठ RJD कोटे से महागठबंधन सरकार में दूसरी बार विधायक बने हैं। 1977 से राजनीति में सक्रिय महासेठ 2003 से 2009 तक ये बिहार विधानसभा परिषद के सदस्य भी रहे हैं। साल 1998 में समीर महासेठ ने आईसीएआर, के डायरेक्टर का पद संभाला। 2008 में बाल श्रमिक आयोग के सदस्य रहे। फिर 2013 में सोशल ओलम्पिक बिहार के अध्यक्ष रहे।